अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कालपी में जागृति परिवार परामर्श केंद्र का किया उदघाटन
कालपी (जालौन)
शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने स्थानीय कोतवाली परिसर में जागृति परिवार परामर्श केंद्र का फीता काटकर उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने परिवार परामर्श केंद्र की उपयोगिता बताते हुए कहा कि पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं आपसी सहमति से समाधान कराने में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे छोटे-छोटे पारिवारिक विवाद न्यायालय तक पहुंचने से पहले ही आपसी संवाद और समझौते के माध्यम से सुलझाए जा सकेंगे। कालपी में सर्किल स्तरीय जागृति परिवार परामर्श केन्द्र के शुभारम्भ होने से कानपुर,कदौरा,चुरखी तथा आटा थाना क्षेत्र के नागरिकों तथा महिलाओं को लाभ मिलेगा। इससे जनता का समय तथा धन की बरबादी होगी।
कोतवाली परिसर में आयोजित उदघाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ सोनी ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पति-पत्नी एवं पारिवारिक सदस्यों के बीच उत्पन्न मतभेदों को बातचीत और काउंसलिंग के माध्यम से दूर कर परिवारों को टूटने से बचाना है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं परामर्शदाताओं से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।
इस अवसर पर एसडीएम विनय कुमार मौर्य,पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल, प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी,एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी समेत पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।इस अवसर पर काउंसलरों जय खत्री,शिव बालक सिंह यादव,शुभम मिश्रा, संतोष अवस्थी को परामर्श देकर परामर्श केंद्र की विधिक जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकों तथा महिलाओं को कानूनी जागृति किया जाये
संवाददाता अभिषेक कुमार



