Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्मार्ट परियोजनाओ के बेहतर क्रियांवयन के साथ राजस्व वृद्धि बढाने पर जोर

स्मार्ट परियोजनाओ के बेहतर क्रियांवयन के साथ राजस्व वृद्धि बढाने पर जोर

शेष प्रगतिरत परियोजनाओ सहित मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना को समयसीमा मे पूर्ण किये जाने के निर्देश

सांसद श्री कुशवाह की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी एडवायजरी फोरम की बैठक

ग्वालियर 08 अगस्त 2026/ स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ का बेहतर क्रियांवयन के साथ राजस्व मे वृद्धि कैसे की जावे इसकी लिये जरुरी कार्य योजना बनाकर उसपर कार्य किया जाये। यह बात शनिवार को आयोजित हुई स्मार्ट सिटी की एडवाइजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कही। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में जुड़ रहे आयामों के रख-रखाव और संधारण की पुख्ता व्यवस्था करने पर भी विशेष बल दिया। साथ ही कहा कि विकास कार्यों के संधारण की व्यवस्था ऐसी हो जिससे शहरवासियों को विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिल सके।

नगर निगम के बाल भवन में आयोजित इस बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव सहित एडवायजरी फोरम के सदस्य गण व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक मे सर्वप्रथम पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक मे सचिन तेंदुलकर मार्ग उन्नयनीकरण, मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कन्वेंशन सेंटर की प्रगति की समीक्षा के साथ ही पूर्ण हो चुकी स्मार्ट सिटी की परियोजनाओ से प्राप्त होने वाले राजस्व, स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यो पर विस्तार से विचार मंथन हुआ।

सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने बैठक में कहा की स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ का आंकलन कर राजस्व वृद्धि के लिये जरुरी कार्ययोजना बनाने पर कार्य किया जाये ताकि भविष्य मे परियोजनाओ का संचालन और मॉनीटरिंग को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होने स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराये जा रहे मोतीमहल स्थित नगर निगम के संग्रहालय जीणोद्धार कार्य के बजट का निर्धारण किसी तीसरी पार्टी से आंकलन कराये जाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिये।

बैठक मे निर्माण की जा रही सचिन तेन्दूलकर रोड की निर्माण प्रगति की भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने इस रोड की प्रगति रिपोर्ट सहित इसके सौन्द्रीयकरण योजना के बारे मे सदस्यो को विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि इस रोड का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है और जल्द ही इस रोड का कार्य पूर्ण करने के बाद महान क्रिकेट खिलाडी सचिन तेन्दूलकर की थीम पर इस रोड का सौन्द्रीयकरण का कार्य किया जायेगा। जिसकी सलाहकार समिती के सदस्यो द्वारा सराहना की गई।

बैठक मे श्री कुशवाह ने सचिन तेन्दूलकर रोड के निर्माण कार्य को लेकर निर्देश दिये की इस रोड के निर्माण मे जहाँ भी पुलिया इत्यादी का निर्माण किया जाना जरुरी हो उसका प्रावधान करके इस कार्य को किया जाये औऱ इसके लिये यदि अतिरिक्त राशि की जरुरत होगी तो वह भी उपलब्ध कराई जायेगी।

वही बैठक मे नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संघ प्रिय ने मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देते हुये बताया कि इसका निर्माण अंतिम चरण मे है। वही जल भराव को लेकर विषय विशेषज्ञो से सलाह लेकर कार्य किया जा रहा है और संबंधित वेंडर को समय सीमा मे कार्य पूर्ण करने के लिये सख्त निर्देश दिये गये है। जिस पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने निर्देशित किया कि संबंधित वेंडर से तय समय सीमा अनुसार कार्य पूर्ण करने का लिखित मे लेटर लें और वेंडर द्वारा कोई लापरवाही पायी जाये तो उस पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाये।

बैठक मे स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से बनाये जा रहे कन्वेंशन सेंटर को लेकर भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने निर्देशित किया की कन्वेंशन सेंटर के पीछे खाली भूमि को भी उपयोगी बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। वही बैठक मे फसाड लाइटिंग परियोजना के तीसरे चरण को लेकर श्री कुशवाह ने निर्देशित किया कि इस परियोजना के तहत चयनित बिल्डिंगो की पुन: समीक्षा की जाये वही उन्होने निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी द्वारा किसी नयी परियोजना पर कार्य करने से पहले सलाहकार समिती से सुझाव लेकर ही क्रियांवयन किया जाये।

बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, श्री हरिमोहन पुरोहित, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, चेम्बर आँफ काँमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल, श्री राजन सेठ सहित अन्य सदस्यो द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। बैठक मे सदस्यो ने स्मार्ट सिटी द्वारा बनाये गये थीम पार्क मे साल के महत्वपूर्ण दिनो मे छोटे बच्चो के लिये पार्क घुमने के लिये निशुल्क व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया। वही सदस्यो द्वारा आईटीएमएस का दायरा बढाने को लेकर भी सुझाव दिया गया इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर द्वारा शहर के दूरस्थ क्षेत्रो को भी सीसीटीवी से निगरानी किये जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण सुझाव बैठक मे सदस्यो द्वारा दिये गये। जिसको लेकर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने सदस्यो के सभी महत्वपूर्ण सुझावो को लेकर उनपर जरुरी कार्य़वाही करने के लिये संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in