Skip to main content

Aaj Tak24x7

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल द्वारा कुटुंब न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

लोकेशन बालाघाट

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल द्वारा कुटुंब न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोप

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल द्वारा कुटुंब न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 50 पौधों का रोपण किया गया । कार्यक्रम के दौरान सभी पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री पद्मेश शाह ने कहा कि “वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में अनेक लोगों को शुद्ध वायु, छाया एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करेगा। सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।”

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण ने अपने उद्बोधन में कहा कि “जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसका पालन-पोषण करे, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।”

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल के अध्यक्ष रोटे. अंकित अग्रवाल एवं सचिव एडवोकेट रोटे. विक्रम सिंह भूते ने संयुक्त रूप से कहा कि “रोटरी क्लब सदैव समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के लिए समर्पित रहा है। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएगा।”

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री पद्मेश शाह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण, विशेष न्यायाधीश श्री रघुवीर पटेल, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) श्री गौतम सिंह मरकाम, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री दीप नारायण सिंह, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री तबस्सुम खान सहित अन्य न्यायाधीशगण, न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल की ओर से अध्यक्ष रोटे. अंकित अग्रवाल, सचिव एडवोकेट रोटे. विक्रम सिंह भूते, कोषाध्यक्ष रोटे. संतोष (गोल्डी) नाहर, पूर्व अध्यक्ष रोटे. संदीप असाटी, रोटे. सौरभ हरिनखेड़े, रोटे. राहुल तुरकर, रोटे. गौरव कोचर, रोटे. मुकुल राठौर, रोटे. राजेश गांधी एवं रोटे. आशीष साहू सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in