Skip to main content

Aaj Tak24x7

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, चालक वाहन समेत फरार घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*

*तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, चालक वाहन समेत फरार घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

*दुद्धी (सोनभद्र)।* स्थानीय थाना क्षेत्र के जाबर शाहपुर एन एच -39 पर कनहर मंदिर से पहले मोड़ के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों बाइक सवार दुद्धी की तरफ से धोरपा अपने गांव जा रहे थे, तभी कनहर मंदिर से पहले मोड़ पर सामने से दुद्धी की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मोड़ पर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. विनोद सिंह ने घायलों की प्राथमिक जांच के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में तीनों घायल उदय कुमार 55 पुत्र ज्वाला प्रसाद ,राज कुमार 60पुत्र नाजाधर यादव दोनों निवासी धोरपा बताएं गए जबकि रिश्तेदार

रामसागर 55 सुरेश निवासी झारो बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार बोलेरो चालक व वाहन की तलाश की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in