Skip to main content

Aaj Tak24x7

रोड नहीं तो वोट नहीं: 10 साल से जर्जर सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा*  

*रोड नहीं तो वोट नहीं: 10 साल से जर्जर सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा*

*विंढमगंज (सोनभद्र)*। विकासखंड दुद्धी की ग्राम पंचायत मुडिसेमर की हरिजन बस्ती और कुशवाहा बस्ती से झारखंड सीमा तक जाने वाली करीब 2 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क दस वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील इस मार्ग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने रमेश चंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया और “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए।

*गड्ढों में बदल गई सड़क, रोज होती हैं दुर्घटनाएं*

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले लगभग 10 साल से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। बरसात में बड़े-बड़े गड्ढों में 3 से 4 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे महिला, पुरुष, स्कूली बच्चे और आम राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।

ग्रामीण सुधीर पासवान ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। गड्ढों के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है।

*प्रशासन से शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई*

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उमाशंकर शर्मा ने कहा कि सड़क की बदहाली के चलते बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है।

*बड़े आंदोलन की चेतावनी*

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।

इस दौरान कामेश्वर कुशवाहा, गुलाम मोहम्मद, उमेश पासवान, पूरन पासवान, अशोक पासवान, संजय यादव, हृदय कुशवाहा, राजेंद्र हवाई, चंद्रिका साहू, मुन्नीलाल भारती, रामेश्वर कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, उदय कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, प्रभु कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अमित यादव, मुरली यादव, कृष्णा पासवान, लाल बहादुर पासवान, सोनू कुशवाहा, पूर्व बीडीसी राजेश पाल, प्रमोद कुशवाहा और रंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in