Skip to main content

Aaj Tak24x7

हरपुरा में कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जुड़वां सहित तीन मासूम झुलसे* 

*हरपुरा में कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जुड़वां सहित तीन मासूम झुलसे*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

*दुद्धी,सोनभद्र।* विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव में शनिवार की रात करीब 8 बजे कूलर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर जुड़वां सहित एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चे झुलस गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरपुरा निवासी पवन के तीनों बेटे डेढ़ वर्षीय रिंकू और दो माह के नवजात जुड़वां करन व कार्तिक कूलर के सामने सो रहे थे। शॉर्ट सर्किट होते ही आग ने बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया।

परिजन दूसरे कमरे में थे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मां और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद तीनों घायलों को निजी वाहन से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया।

सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार में डेढ़ वर्षीय रिंकू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर किया गया है। दो माह के जुड़वां करन और कार्तिक को भी प्राथमिक उपचार के बाद परिजन आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।

इस हादसे से पीड़ित परिवार के साथ पूरा गांव सहमा हुआ है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in