जिला ब्यूरो आदर्श निगम उत्तर प्रदेश
स्लग – उन्नाव में 50 किमी निकलेगी शिव शोभायात्रा, परियर से बड़े चौराहे तक यात्रा, 11 अगस्त को होगी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठ
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां सावन मास की मासिक शिवरात्रि के अवसर पर 11 अगस्त को एक विशाल शिव शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा परियर स्थित बाबा बालखंडेश्वर मंदिर से शुरू होकर उन्नाव शहर के बड़े चौराहे तक 50 किलोमीटर का सफर तय करेगी। बड़े चौराहे पर भगवान शिव की भव्य प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने रविवार को अपने कार्यालय में बताया कि शोभायात्रा 11 अगस्त, मंगलवार को सुबह 10 बजे परियर के बालखंडेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा का समापन बड़े चौराहे पर भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के साथ होगा।
बता दे कि विधायक ने जानकारी दी कि बड़े चौराहे पर पहले से भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित थी। आमजन की मांग पर क्षेत्र का सौंदर्याकरण कराया गया है और अब यहां भोले बाबा की प्रतिमा का भव्य स्वरूप स्थापित किया जा रहा है। शोभायात्रा परियर के बालखंडेश्वर मंदिर से शुरू होकर बहरौला, हाजीपुर, बसधना, फतेहपुर, पिपरी, बनी, पिंडोखा, देवारा, सहजनी होते हुए गंगाघाट और शुक्लागंज के रास्ते उन्नाव पहुंचेगी। इसके बाद यह बड़े चौराहे पर समाप्त होगी। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा में भगवान शिव की आकर्षक झांकियां और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। विभिन्न स्थानों पर जलाभिषेक, भंडारे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बड़े चौराहे पर शोभायात्रा के पहुंचने के बाद भगवान शिव की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना की जाएगी। इसके उपरांत भव्य आरती का आयोजन होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में बड़े चौराहे पर भोले बाबा की प्रतिमा की पुनः स्थापना उन्नाव के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म, संस्कृति और उसके मूल्यों से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक ने भगवान शिव के समुद्र मंथन से जुड़े प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि शिव ने विषपान कर समाज को त्याग और परोपकार का संदेश दिया। उनके अनुसार भगवान शिव का जीवन यह प्रेरणा देता है कि मनुष्य को केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए भी जीवन जीना चाहिए। उन्होंने वर्तमान समय में पारिवारिक संस्कारों में आ रही गिरावट पर भी चिंता जताई। विधायक ने एक वृद्ध व्यक्ति की वृद्धाश्रम में मृत्यु और अंतिम संस्कार में बेटियों के शामिल न होने से जुड़ी घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना पैदा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कारों और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। शिव शोभायात्रा को लेकर परियर से उन्नाव तक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत, जलाभिषेक और भंडारे की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों का कहना है कि शोभायात्रा को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। जगह-जगह भगवान शिव की झांकियां और धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों ने शिवभक्तों और स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। 11 अगस्त को परियर से शुरू होने वाली यात्रा के बड़े चौराहे पहुंचने पर हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
बाइट – पंकज गुप्ता सदर विधायक उन्नाव



