Skip to main content

Aaj Tak24x7

*तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को ओंकार महाराज एवं ममलेश्वर महादेव करेंगे नौका विहार*।

*तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को ओंकार महाराज एवं ममलेश्वर महादेव करेंगे नौका विहार*

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में श्रावण मास पर्व के द्वितीय सोमवार को ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर महादेव मां नर्मदा में करेंगे नौका विहार दोपहर 3:00 बजे मां नर्मदा के उत्तर एवं दक्षिण तट पर होगा भव्य पूजन अभिषेक आरती गुलाल गुलाब के फूलों से होगा भगवान शिव का श्रृंगार नौका विहार के बाद ममलेश्वर एवं ओंकारेश्वर महादेव करेंगे तीर्थ नगरी मैं शोभा यात्रा के दौरान भक्तों को देंगे दर्शन जिला प्रशासन के द्वारा संपूर्ण तैयारियां पूर्ण की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस तीर्थ नगरी में हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं तीर्थ यात्री एवं श्रद्धालु तो वही कावड़ियों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है ओंकारेश्वर पहुंच मार्ग से लेकर तीर्थ नगरी में भगवान शिव के जयकारे गूंज रहे हैं भोले शंभू भोलेनाथ हर हर महादेव बोल बम बम बम के उद्घोष के चलते हुए धार्मिक नगरी पूर्ण रूप से शिवमई हो चुकी है श्रद्धालु बड़े ही उत्साहित होकर ज्योतिर्लिंग भगवान के दर्शनों का लाभ उठा रहे हैं तो ओकारेश्वर। प थ परिक्रमा मार्ग पर भी शिव भक्तों की भारी भीड़ दिखलाई पड़ रही है जिला प्रशासनिक अधिकारियों सहित नगर परिषद के कर्मचारी भी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं राजस्व अनु विभागीय अधिकारी श्री पंकज वर्मा पुलिस एसडीओपी पुनासा श्री मनोहर गवले मांधाता थाना प्रभारी अनूप सिंधिया लगातार अपने अधीनस्थों के साथ यातायात व्यवस्थाओं एवं आने वाले श्रद्धालुओं को किसी अव्यवस्था का सामना न करना पड़े स्वयं घूम घूम कर स्थिति पर नजर जमाए हुए हैं मोटका पुलिस चौकी के प्रभारी लखन डाबर भी लगे श्रद्धालुओं की सेवा में वैसे तो यह सावन मास का द्वितीय सोमवार एवं प्रदोष व्रत होने के कारण तीर्थ नगरी में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आवागमन होगा नगर परिषद के द्वारा वाहन पार्किंग की पृथक पृथक व्यवस्थाएं की गई है। *पार्किंग वसूली को लेकर होते रहता है विवाद*। नगर परिषद ओंकारेश्वर के द्वारा जिस ठेकेदार को पार्किंग वसूली का ठेका दिया गया है उनके कर्मचारियों के द्वारा लगातार वाहन चालकों से निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूले जाने का मामला भी चर्चा में बना रहता है अनेक चार पहिया वाहन चालकों का कहना है कि प्रदेश में पहली बार पार्किंग का इतना भारी शुल्क देना पड़ रहा है जबकि यहां पर व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्थाएं नहीं है ग्वालियर के आलोक वर्मा इंदौर के कपिल सोनकर हरदा के गोवर्धन पटेल देवास के लोकेश राजपूत ने बताया कि शासन प्रशासन को इतनी बड़ी विसंगतियों पर शीघ्र कार्रवाई कर ध्यान देना चाहिए जिससे आने वाले श्रद्धालु आर्थिक रूप से परेशान ना हो

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in