Skip to main content

Aaj Tak24x7

झांसी कटेरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के बड़े रैकेट का पर्दाफास्ट, तीन गांवों में पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को किया गिरफ्तार*

लोकेशन- झांसी

*झांसी कटेरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के बड़े रैकेट का पर्दाफास्ट, तीन गांवों में पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को किया गिरफ्तार

*आज तक 24×7 न्यूज़ बलराम पटेल झांसी मंडल प्रभारी*

झांसी में साइबर ठगी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश

साइबर अपराध के खिलाफ झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

साइबर क्राइम पुलिस ने 23 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक, 20 आधार कार्ड, 13 बैंक कार्ड, एक लैपटॉप और एक टैबलेट बरामद किया है।

इसके अलावा 9 लाख 20 हजार 510 रुपये नगद, करीब 284 ग्राम सोना और 1 किलो 408 ग्राम चांदी भी बरामद की गई है।

कटेरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोप है कि गैंग के सदस्य खुद को पुलिस अधिकारी या पुलिसकर्मी बताकर लोगों को मुकदमे में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाते थे और फिर साइबर ठगी करते थे।

कार्रवाई एसएसपी झांसी के निर्देशन और एएसपी साइबर क्राइम अरीबा नोमान के नेतृत्व में की गई।

मामले में साइबर थाना झांसी में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in