लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
*सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को किया जागरूक
ओबरा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत ओबरा शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
इस दौरान राजेश सिंह यादव, ओबरा सहित संबंधित पुलिसकर्मियों द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।



