Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर पुलिस का हर घर तिरंगा अभियान ग्वालियर की सड़कों पर गूंजा ‘वंदे मातरम’, ग्वालियर पुलिस ने तिरंगे के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा*

ग्वालियर पुलिस का हर घर तिरंगा अभियान ग्वालियर की सड़कों पर गूंजा ‘वंदे मातरम’, ग्वालियर पुलिस ने तिरंगे के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

🔴 *देशभक्ति के जयकारों के साथ एसएसपी ग्वालियर के नेतृत्व में पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा।*

🔴 *तिरंगा यात्रा में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने तिरंगा झंडा लेकर बड़ी संख्या में भाग लिया।*

ग्वालियर। 10.08.2026। 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक देशभर में ’‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज ग्वालियर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम से भव्य ’’तिरंगा यात्रा’’ निकाली गई। राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देती इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर, डीएसपी यातायात ग्वालियर श्री अजीत सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह सिकरवार सहित पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारीगण सम्मलित हुए।

*शहर के प्रमुख मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा-*

‘‘तिरंगा यात्रा’’ पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर राजमाता तिराहा, तानसेन तिराहा, आकाशवाणी, गोला का मंदिर, 7 नम्बर चौराहा, मुरार, बारादरी, ठाठीपुर, परशुराम चौराहा, वीसी बंगला से हेल्थ सेंटर होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पर सम्पन्न हुई। उक्त यात्रा में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल व स्कूटी से तिरंगा रैली में भाग लिया और साथ ही थाना मोबाइल, जिप्सी एवं अन्य वाहन समेत लगभग 500 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया साथ ही देशभक्ति के नारे लगाए गए। आमजनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर तालियां बजाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजनों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। हर नागरिक को तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की भावना के साथ इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रव्यापी अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in