तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वंदे मातरम के नारों से गूंजा कदौर
विधायक विनोद चतुर्वेदी व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने किया शुभारंभ, पुलिस बल रहा मुस्तैद
संवाददाता अभिषेक कुमार
कदौरा। नगर में मंगलवार को आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा और जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा नगर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कदौरा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ विधायक विनोद चतुर्वेदी एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।
यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे, मंडल अध्यक्ष हेमंत साहू, अमित शिवहरे, बबलू शुक्ला, राहुल सिंह परिहार (युवा मोर्चा), आदित्य तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू वर्मा, रजनी पाल मीना शुक्ला आरती पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, तिरंगा यात्रा को लेकर कदौरा थाना प्रभारी परविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और नगर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।



