Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिला ब्यूरो आदर्श निगम

उन्नाव

स्लग – मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को तालीबानी सजा, आसीवन में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिय

एंकर – खबर उन्नाव से है जहां आसीवन थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को ‘तालीबानी सजा’ देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, पिता और पुत्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि यह घटना आसीवन थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव की है। गांव निवासी राजू (50 वर्ष) अपने पुत्र राज के साथ गांव के बाहर स्थित बाग में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। 30 जुलाई की रात जब वे झोपड़ी के बाहर सो रहे थे, तभी गांव के सोनू (30 वर्ष) पुत्र गोकुल ने उनके मोबाइल फोन चुरा लिए। राजू सिंह का मोबाइल बाद में एक बंद गुमटी के पास मिला। इसके बाद राजू और राज ने सोनू को पकड़कर उसके घर पर शिकायत की। आरोप है कि बाद में सोनू के हाथों में रस्सी बांधकर उसका सिर मुंडवाया गया, आधी मूंछें बनवाई गईं और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – हर्ष मोदी सीओ बांगरमऊ उन्नाव

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in