Skip to main content

Aaj Tak24x7

पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता को 50 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा*

*पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता को 50 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा

*काम दिलवाने हर माह मांग रहा था 1 लाख घूस*

रीवा । लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता को ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई 11 अगस्त 26 को सिविल लाइन स्थित अटल पार्क के सामने आरोपी के शासकीय आवास पर की गई। शिकायतकर्ता सोनू सिंह सतना की एक टेस्टिंग लैब में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी फर्म लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परीक्षण का काम करती है। आरोप है कि रीवा लोक निर्माण विभाग संभाग में काम दिलाने के एवज में प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे द्वारा हर महीने ₹1 लाख रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायतकर्ता ने 4 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। सत्यापन के दौरान भी आरोपी द्वारा अपने कथित सहयोगी धर्मवीर भारती की मदद से ₹50 हजार की राशि ली गई थी। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने आज ट्रैप की कार्रवाई करते हुए कैलाश कुमार लच्छे को शिकायतकर्ता से ₹50 हजार लेते हुए पकड़ लिया।

आरोपी कैलाश कुमार लच्छे वर्तमान में प्रभारी मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग रीवा के पद पर पदस्थ हैं और उनका मूल पद कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग जिला रीवा बताया गया है।लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। ट्रैप टीम में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया सहित लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम शामिल रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in