सर्वोदय अहिंसा ने दिया मांझे में फसे पक्षी को जीवन दा
अहिंसा प्रेमियों ने की चाइना मांझे के वहिष्कार की अपील
छिंदवाड़ा – नगर के सबसे व्यस्ततम तिराह सत्कार तिराह में पीपल के वृक्ष पर लगभग 50 फिट की ऊंचाई पर एक पक्षी मांझे में उलझकर तड़प रहा था।
हजारों लोग आ जा रहे है और अपना दुख भी प्रगट कर रहे है लेकिन उस मूक पक्षी को बचाने का विचार किसी को भी नहीं आया।
मांझे में फंसे पक्षी पर श्रीमती ज्योति मीनू सिंघई की नजर पड़ी ओर उन्होंने तुरंत ही सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक दीपक राज जैन से मदद मांग कर जीव दया की अपील की।
अहिंसा प्रेमी दीपक राज जैन सर्प मित्र राहुल राहंगडाले को लेकर सत्कार तिराह पहुंचने जहां देखा कि पक्षी बहुत ही बुरी तरह अधिक ऊंचाई पर मांझे में उलझा है।
अहिंसा प्रेमियों ने नगर निगम की स्कायलेब मशीन बुलाई ओर पुलिस विभाग एवं यातायात विभाग की टीम से व्यस्तम ट्रैफिक रुकवाकर निगम की मशीन के माध्यम से राहुल राहंगडाले ऊपर चढ़ा ओर पक्षी का रेस्क्यू कर उसे सकुशल नीचे लाया।
जहां दीपक राज जैन, श्रेय सिंघई, राहुल राहंगडाले ने उसका मांझा काटकर जलपान कराया ओर महामंत्र श्री णमोकार का पाठ सुनाकर खुले आसमान में विचरण करने के लिए छोड़ दिया।
2 घंटे चले सफल रेस्क्यू जीव दया के पवित्र कार्य की सभी अहिंसा प्रेमियों ने सराहना की ओर जीव दया के लिए दीपक राज जैन, राहुल राहंगडाले के साथ टीम नगर निगम, पुलिस विभाग एवं यातायात विभाग को धन्यवाद देकर देश वासियों से चाईना मांझे से दूरी बनाए रखने की अपील की।



