आज मनेगा श्री पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्स
जैन समाज करेगा विशेष पूजन विधान
छिंदवाड़ा – आज श्रावण शुक्ल सप्तमी बुधवार के शुभ दिन सकल जैन समाज के साथ श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के जिनशासन सेवक विविध अनुष्ठानों के साथ वर्तमान चौबीसी के 23 वें तीर्थंकर 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान का मंगलकारी निर्वाण महोत्सव मोक्षकल्याणक मुकुट सप्तमी के रूप में मनावेगा।
फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि मंगलमय प्रसंग पर मंडल एवं फेडरेशन के तत्वावधान में नई आबादी गांधी गंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय में महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 7.20 बजे श्री जिनबिंब प्रक्षालन एवं नित्य नियम पूजन से होगी पश्चात 8 बजे से श्री पार्श्वनाथ विधान का मंगलमय आयोजन कर श्री पार्श्व प्रभु के मंगलकारी मोक्षकल्याणक अर्थात निर्वाण महोत्सव की खुशियां मनाकर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। जिसमें सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील सकल जैन समाज से मंडल के अध्यक्ष शांतिकुमार पाटनी के साथ सुरेन्द्र जैन, सुबोध जैन, जिनेन्द्र जैन, पंकज जैन, वीरेंद्र जैन, रूपेंद्र शास्त्री सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा की गई है।
सादर प्रकाशनार्थ 18,08,2026



