Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर निगम आयुक्त श्री  संघ प्रिय को दी गई भावभीनी विदाई

नगर निगम आयुक्त श्री  संघ प्रिय को दी गई भावभीनी विदा

ग्वालियर दिनांक 24 अगस्त 2026- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय का सिंगरौली जिला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की।

समारोह में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उनके कार्यकाल को सफल कार्यकाल बताते हुए कहा कि श्री संघ प्रिय ने नगर निगम आयुक्त रहते बहुत कम समय में काफी सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके सरल और व्यवहारिक स्वभाव को सभी अधिकारी, कर्मचारी और शहरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने मिलनसार छवि के लिए शहर और अधिकारियों में अपनी अलग छाप छोडी है।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा, जिला पंचायत सीईओ श्री सौजान सिंह रावत,जिला पंचायत सीधी की सीईओ श्रीमती सौम्या आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जग्गा, अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर, श्री मुनीश सिकरवार, एसडीएम अतुल सिंह तथा श्री नरेश बाबू सहित प्रशासनिक अमले के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने श्री संघ प्रिय के कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें नए पद पदस्थापना के लिए मंगलकामनाएं दीं।

समारोह का सफल एवं प्रभावी संचालन सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह द्वारा किया गया। विदाई संदेश के बाद कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

सूचना क्र./1342/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in