**संभागायुक्त ने ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 की तैयारी का लिया जायजा*
*घाटों के निर्माण में गुणवत्ता एवं स्वच्छता के दिए निर्देश*
*मिश्रीलाल कोहरे*
ओंकारेश्वर
मंगलवार को इंदौर संभागायुक्त भास्कर लक्ष्यकार ने ओंकारेश्वर का दौरा किया सिंहस्थ2028 की तैयारी को लेकर उन्होंने अधिकारियों से बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की
एवं ओंकारेश्वर में सिंहस्थ में और उससे पहले आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर भास्कर लक्ष्यकार ने भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह होडिंग एरिया बनाने के लिए निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षित आश्रम बनाया जा सके उसके अलावा पार्किंग स्थलों पर चार्जिंग पॉइंट एक कार्ड दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए पैदल मार्ग से दूरी पर तेजल और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए
*मां नर्मदा की स्वच्छता पर व घाटों के निर्माण समय पर पूरा करें*
नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर के किसी भी नाले का गंदा पानी मां नर्मदा में नहीं मिलना चाहिए साथ ही नर्मदा किनारे बन रहे नए घाटों का निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करने के आदेश दिए हैं
ओंकारेश्वर निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओंकारेश्वर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिरों में मौजूद दर्शन व्यवस्था का भी अवलोकन किया



