नवागत निगमायुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों से की चर्च
ग्वालियर दिनांक 25 अगस्त 2026- नवागत नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने आज मंगलवार को सुबह 10ः30 बजे पदभार ग्रहण कर सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा सभी अधिकारियों से आपस में समन्वय बनाकर शहर विकास के लिए मेहनत से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव, श्री प्रदीप तोमर, श्री मुनीश सिंह सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्री अरविंद शर्मा सहित सभी विभाग अधिकारियों ने निगमायुक्त श्री चौधरी का स्वागत किया।
सूचना क्र./1344/



