Skip to main content

Aaj Tak24x7

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग की बहनों ने बांधी राखी*

*केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग की बहनों ने बांधी राखी

*गुना से आई बहनों ने पहनाई विशेष हैंडमेड राखी, डाक विभाग की बहनों और बच्चों के साथ सिंधिया ने साझा किए आत्मीय पल*

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के पावन अवसर की पूर्व संध्या पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग की बहनों ने राखी बांधी। गुना से आई बहनों ने विशेष रूप से तैयार की गई हैंडमेड राखी पहनाकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और खास बना दिया। इस अवसर पर सिंधिया ने डाक परिवार की बहनों और उनके परिवार के साथ आत्मीय मुलाकात की तथा उनके साथ सेल्फी भी ली।

*स्नेह, सम्मान और भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर*

इस आत्मीय अवसर पर सिंधिया ने कहा कि यह केवल एक सेल्फी नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और भाई-बहन के रिश्ते की एक खूबसूरत तस्वीर है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बहनों और उनके परिवार के बच्चों के साथ बिताए ये पल उनके लिए बेहद खास हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in