Skip to main content

Aaj Tak24x7

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबो

———————-

 

रिपोर्टिग बालकृष्ण बडेरा

 

बीजेपी का देखो खेल, खा गए शक्कर, पी गए तेल!” जैसे नारो बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी टोकखुर्द के नेतृत्व में निकाले गए इस प्रदर्शन में भाजपा सरकार की महंगाई को लेकर नीतियों पर जमकर सवाल उठाए गए।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितेश धाकड ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और परिवार के बजट पर पड़ रहा है। शक्कर, खाद्य तेल, गैस सहित रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में बढ़ोतरी से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है और जनता को लगातार बढ़ती कीमतों का बोझ उठाना पड़ रहा प्रदर्शन की खास बात यह रही कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को शक्कर वितरित कर बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब त्योहारों के समय परिवारों को खुशियां मनानी चाहिए, उस समय महंगाई का बढ़ता बोझ सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करता है कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। सरकार को जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, केवल दावे करने से आम आदमी की रसोई का खर्च कम नहीं होगा कांग्रेस नेता इरफान पटेल ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर विपक्ष सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाता रहेगा। महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की जाएगी प्रदर्शन में पुर्व जिला अध्यक्ष बिक्रम बामनिया,अल्पसख्यक ब्लाक अध्यक्ष ऐजाज शेख,नगर षरीषद अध्यक्ष आरीफ पटेल,बाबु भाई मसुरी एव कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस का सवाल—महंगाई पर सरकार कब लगाएगी लगाम और आम जनता को कब मिलेगी राहत?

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in