Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोनभद्र के तेलगुड़वा तिराहे पर कोयला लदा ट्रेलर पलटा, दो गंभीर

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

सोनभद्र के तेलगुड़वा तिराहे पर कोयला लदा ट्रेलर पलटा, दो गंभीर

/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा तिराहे पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा रेनुकूट की तरफ से आ रहा कोयला लदा ट्रेलर सवारी बस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलटा

 

हादसे में ट्रेलर चालक आसिफ हेसाब समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल दोनों घायलों को ऑटो रिक्शा के माध्यम से चोपन अस्पताल पहुंचाया।

 

ट्रेलर के पलटने से उसमें लदा कोयला सड़क पर बिखरा, जिससे वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने में जुटी

 

हादसे के बाद वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को किया गया वन-वे , जबकि सड़क के एक तरफ जाम की स्थिति बनी । दोनों घायलों को चोपन अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

 

पुलिस द्वारा मौके पर राहत एवं यातायात व्यवस्था बहाल कराने का कार्य जारी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in