* रिपोर्ट
* पवन कुमार श्रीवास्तव
* आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल
* जिला संवाददाता बस्ती
*
*
* दो शुभ मुहूर्त में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
*
*
*बस्ती में दो मुहूर्त में मना रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाई राखी*
_सुबह 5:57 से 9:48 और दोपहर 11:56 से 12:48 तक रहा शुभ मुहूर्त, बाजारों में रही भारी रौनक_
शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व दो अलग-अलग शुभ मुहूर्तों में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पंडित जी के अनुसार इस बार भद्रा के कारण राखी बांधने के दो मुहूर्त निकाले गए थे। पहला मुहूर्त प्रातः 5:57 बजे से 9:48 बजे तक और दूसरा मुहूर्त पूर्वाह्न 11:56 बजे से अपराह्न 12:48 बजे तक रहा। इसी मुहूर्त के अनुसार बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
सुबह से ही घरों में पकवान बनने लगे और बहनें सज-धज कर भाइयों के घर पहुंचीं। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम का नजारा देखने को मिला।
त्योहार को लेकर के बाजारों में मिठाई, राखी और गिफ्ट की दुकानों पर भारी भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही।



