Skip to main content

Aaj Tak24x7

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी भावभीनी विदा

 

आसाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित, विद्यालय परिवार ने नम आंखों से दी विदाई

 

बाह। शिक्षक दिवस के अवसर पर आसाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज, बाह में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री संतोष कुमार शर्मा, श्री राम बिहारी शर्मा एवं सहयोगी श्री अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री शिव शंकर बौहरे एवं प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार दीक्षित ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके जीवन को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों का विद्यालय के प्रति समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

समारोह में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री नत्थी लाल शर्मा, श्री श्याम सुंदर मिश्रा एवं श्री दया शरण शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। इस दौरान सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए। विदाई के क्षणों में विद्यालय का वातावरण भावुक हो गया।

अंत में विद्यालय परिवार ने तीनों शिक्षकों के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in