Skip to main content

Aaj Tak24x7

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर 5 सितंबर को ग्वालियर जिले में 8वीं कक्षा तक अवकाश – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका चौहान 

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर 5 सितंबर को ग्वालियर जिले में 8वीं कक्षा तक अवकाश – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका चौहान

 

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भारी वर्षा की चेतावनी और जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर जिले में 5 सितंबर को नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं का 5 सितंबर 2026 को अवकाश रहेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ नियमित समय पर उपस्थित रहेंगे तथा अन्य शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। पूर्व से निर्धारित महत्वपूर्ण गतिविधियां एवं परीक्षाएं, यदि कोई हों, यथावत संचालित की जाएंगी।

#gwalior

Collector Office Gwalior

CM Madhya Pradesh

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in