Skip to main content

Aaj Tak24x7

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ज

शिक्षक दिवस पर गोरखी विद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का किया सम्मान, पौधारोपण भी किया

ग्वालियर, 05 सितंबर 2026। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके ज्ञान, संस्कार एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण होता है और देश का भविष्य आकार लेता है। यह बात कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शासकीय गोरखी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।

शिक्षक दिवस एवं भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री कुशवाह जी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के समस्त सम्मानित शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके शिक्षा एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए अभिनंदन किया।

मंत्री श्री कुशवाह जी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान नहीं करते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन-मूल्यों की सीख देकर एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का योगदान राष्ट्र की प्रगति और सशक्त भविष्य की नींव तैयार करता है।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत मंत्री श्री कुशवाह जी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री राजेन्द्र दंडोतिया जी, मंडल अध्यक्ष श्री अमर कुटे जी, प्राचार्य श्रीमती राजबाला माथुर जी, सुश्री अर्पणा कुशवाहा जी, श्रीमती संजू तोमर जी, श्रीमती अर्चना वाजपेयी जी, श्री मनोज उपाध्याय जी, श्री अश्वनी परमार जी, श्रीमती पुष्पा शर्मा जी, श्री गिरीश शर्मा जी, श्री उपेन्द्र पाण्डे जी सहित विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in