Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध पिस्टल उपलब्ध कराने वाले शान गन हाऊस के संचालक को भी किया गिरफ्तार, 01 लाख रुपये किए जप्त।*

*अवैध पिस्टल उपलब्ध कराने वाले शान गन हाऊस के संचालक को भी किया गिरफ्तार, 01 लाख रुपये किए जप्त।*

ग्वालियर। दिनांक 05.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेंडम वाहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों को चेक कर अवैध हथियार रखकर चलने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगंज निरीक्षक दीप्ती तोमर के द्वारा दिनांक 04.09.2026 को थाना बल की टीम को छप्पर वाला पुल पर रेंडम वाहन चेकिंग हेतु लगाया गया। दौराने चेकिंग पुलिस टीम को एक सफेद रंग की टाटा हैरियर कार ई.व्ही. क्रमांक एमपी07-एपी-9552 आती हुई दिखी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चेक किया तो कार चालक घबराने लगा, संदेह होने पर पुलिस द्वारा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गिर्राज गुर्जर पुत्र इंदर सिंह गुर्जर उम्र 35 साल निवासी स्पायर 1(ए) एच.जी ग्रुप थाना मुरार जिला ग्वालियर स्थाई निवास- अरोरा थाना बेहट जिला ग्वालियर का होना बताया।

 

उक्त चालक की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 32 बोर की देशी पिस्टल खुरसी हुई मिली, जिसमें खाली मैग्जीन लगी हुई मिली एवं उसकी पेंट की जेब से पिस्टल की एक भरी हुई मैग्जीन रखी हुई मिली जिसके अंदर 06 राउण्ड भरे हुये मिले। उक्त आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल मय 02 मेग्जीन, 06 जिंदा राउण्ड एवं टाटा हैरियर कार ई.व्ही. क्रमांक एमपी07-एपी-9552 को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना इंदरगंज में अप0क्र0- 199/26 धारा 25/27, 25(1)(क) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

थाना इंदरगंज पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर उसने उसने उक्त अवैध 32 बोर की पिस्टल, 02 मैग्जीन, 06 जिंदा राउण्ड फालका बाजार स्थित शान गन हाऊस दुकान मालिक अशोक अग्रवाल से खरीदना बताया। जिस पर से पुलिस द्वारा शान गन हाऊस के मालिक अशोक अग्रवाल को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी दुकान पर 04 माह पहले एक व्यक्ति 32 बोर की अवैध पिस्टल ठीक कराने के लिये लाया था उसके बाद उसको उठाने नहीं आया तो मैंने वह अवैध पिस्टल 02 मैग्जीन व 06 राउण्ड गिरार्ज गुर्जर को दे दी थी और जितने रुपये में पिस्टल बेची थी वह रूपये मेरी दुकान में रखे हुए हैं। आरोपी अशोक अग्रवाल की निशादेही पर शान गन हाऊस दुकान से 01 लाख रुपये विधिवत जप्त कर आरोपी अशोक अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी:-*

1. गिर्राज गुर्जर पुत्र इंदर सिंह गुर्जर उम्र 35 साल निवासी स्पायर 1(ए) एच.जी ग्रुप थाना मुरार जिला ग्वालियर स्थाई निवास- अरोरा थाना बेहट जिला ग्वालियर। (खरीददार)

2. अशोक कुमार अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद अग्रवाल उम्र 68 साल निवासी शान गन हाउस फालका बाजार ग्वालियर। (शान गन हाउस संचालक)

 

*जप्त मशरूका:-* एक 32 बोर देशी पिस्टल मय 02 मेग्जीन, 06 जिंदा राउण्ड एवं टाटा हैरियर कार ई.व्ही. क्रमांक एमपी07-एपी-9552 को किया जप्त।

 

*सराहनीय भूमिका:-* थाना प्रभारी इंदरगंज निरी0 दीप्ती तोमर, उनि0 यशपाल, उनि0 बनवारी लाल मिश्रा, सउनि0 अरूण तोमर, प्र.आर0 रामबाबू सिंह, प्र.आर0 रामनिवास, आर0 नीरज यादव, दीपक मिश्रा, संदीप पचौरी, अर्जुन, म.आर0 अचला की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in