Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कोतवाली पुलिस की स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, आरोपी को स्मैक का विक्रय करते हुये धर दबोचकर आरोपी से 62.16 ग्राम स्मैक कीमती 12,00,000रु. की जप्त की गई एवं आरोपी बल्लू उर्फ बलराम गुर्जर के खिलाफ अपराध कायम कर माननीय न्यायालय पेश किया।*

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

*थाना कोतवाली पुलिस की स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, आरोपी को स्मैक का विक्रय करते हुये धर दबोचकर आरोपी से 62.16 ग्राम स्मैक कीमती 12,00,000रु. की जप्त की गई एवं आरोपी बल्लू उर्फ बलराम गुर्जर के खिलाफ अपराध कायम कर माननीय न्यायालय पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले के थाना प्रभारियों को जिले को नशामुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थ का विक्रय एवं परिवहन करने वाले आरोपियो पर सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी, जो दिनांक 06.09.26 को सूचना मिली की एक व्यक्ति कठमई खेल मैदान के पास अवैध मादर्क पदार्थ स्मैक रखकर विक्रय करने की नियत से खडा है सूचना पर से टीम को कठमई खेल मैदान तरफ रवाना किया जहाँ एक व्यक्ति पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे घेरकर पकडा गया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बल्लू उर्फ बलराम गुर्जर पुत्र सूरज गुर्जर उम्र 40 साल नि0 कोटा भगोरा थाना देहात जिला शिवपुरी का होना बताया, जो उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर पहने हुये लोअर की दाहिने जैब में एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर 62.16 ग्राम स्मैक रखी पायी गयी जो कुल कीमती 1200000रु. की है जिसे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से खडा हुआ था आरोपी से मौके पर स्मैक जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 694/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जावेगी।

आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिस पर दुष्कर्म सहित चार अपराध दर्ज है।

शिवपुरी को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थो का परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, उनि० मुरारी यादव, प्र.आर. 475 नरेश दुबे, प्र.आर. 192 महाराज सिंह, प्र.आर. 182 दिनेश सिंह, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 948 विजय निगम, आर. 528 महेन्द्र तोमर, आर. दीपक राठौर, आर. 157 मनोज गौतम की विशेष भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in