Skip to main content

Aaj Tak24x7

सचिन तेंदुलकर के निर्माण में लाए तेजी: निगमायुक्त श्री अभिषेक चौधरी

सचिन तेंदुलकर के निर्माण में लाए तेजी: निगमायुक्त श्री अभिषेक चौधर

ग्वालियर दिनांक 18 सितम्बर 2026- नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने सचिन तेंदुलकर मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सचिन तेंदुलकर मार्ग के निर्माण कार्य को तेज गति से पूर्ण करने का निर्देष दिया है। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने सचिन तेंदुलकर मार्ग का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने सडक पर बनाए गए सीवर चैंबरों को सडक के समतल करने के निर्देष दिए। साथ ही ठेकेदार को सडक निर्माण कार्य को तुरंत गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त ने निर्देष दिए हैं कि बारिश का सीजन लगभग खत्म हो चुका है, इसलिए सडक के बचे हुए हिस्से का निर्माण कार्य प्रारंभ कर उसे तेज गति से पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देष दिए हैं कि निर्माण कार्य मे लापरवाही या लेटलतीफी पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ अनुबंध अनुसार कार्यवाही की जाएगी

सूचना क्र./1461/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7