Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोनभद्र में आयुर्वेद दिवस पर भव्य आयोजन, सीडीओ ने दिया आयुर्वेदिक जीवनशैली का संदेश*

*सोनभद्र में आयुर्वेद दिवस पर भव्य आयोजन, सीडीओ ने दिया आयुर्वेदिक जीवनशैली का संदेश*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

 

*सोनभद्र।* एकादश आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी ने लोक जीवन में स्वास्थ्य संरक्षण और रोग उपचार में आयुर्वेद के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रत्यक्ष उदाहरण दिए और उसे दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा, 50 शैय्या युक्त आयुष चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. ज्योतिर्जय सहित वरिष्ठ चिकित्सकगण मौजूद रहे।

 

आयुर्वेद दिवस के महत्व को लेकर छात्रों के बीच भाषण, निबंध, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला और लघु चलचित्र निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 

इन प्रतियोगिताओं में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय, कीर्ति नर्सिंग एवं पराचिकित्सा संस्थान, ओम प्रकाश पराचिकित्सा महाविद्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और उनके शिक्षकों को मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित किया।

 

मंच का संचालन डॉ. अपूर्व प्रियदर्शी ने किया। इस अवसर पर आयुष विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in