Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर मय फोर्स के शहर मे भ्रमण कर कानून एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।*

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

 

*पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर मय फोर्स के शहर मे भ्रमण कर कानून एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

 

*भ्रमण के दौरान बाजार के मुख्य मार्गों का एवं माधव चौक का निरीक्षण किया, शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कार्यवाही करने एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये।*

 

आज दिनांक 21.09.2026 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा शहर में आगामी त्योहारों एवं डोल ग्यारस के मद्देनजर शहर में पैदल भ्रमण करते हुये यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। जिलेग के पुलिस अधिकारी को त्योहारों के मद्देनजर जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आज आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल के साथ शहर में पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक मय बल के हॉस्पिटल चौराहे कोर्ट रोड़ सब्जी मंडी होते हुये मधाव चौक पहुंची जिसमें भीड़ बाली जगहों पर यातायात की सुगमता के लिये व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इसके बाद माधव चौक चौराहे पर दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों को व्यवस्थित पार्क करने के संबंध में यातायात प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद गुरुद्वारा चौराहा पहुंची, राजेश्वरी रोड़ होते हुये पोलो ग्राउण्ड एवं पुलिस लाइन पहुंची। भ्रमण के दौरान आमजन से कानून व्यवस्था एवं शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर लोगों को शांति बनाये रखने के लिये समझाइस दी गयी।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति, सुरक्षा, कानून एवं यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को इलाके में पैदल भ्रमण करने, वाहन चैकिंग लगाने, वाजार एवं भीड़ बाली जगहों पर पुलिस बल की तैनाती करने संबंधी निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव को शहर एवं बाजार में यातायात व्यवस्था को बनाने के लिये वाहनों प्रवेश एवं पार्किंग संबंधी निर्देश दिये गये।

 

डोल ग्यारस पर गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित रूटों एवं विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि गणेश विसर्जन के दौरान कई बार हादसा हो जाता है जिससे बचने के लिये निर्धारित जगहों पर गणेश विसर्जन करें एवं पानी में न उतरें।

 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के साथ सीएसपी शिवपुरी श्री सचिन कुमर धुर्वे, थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया, सूबेदार प्रियंका घोष एवं पुलिस फोर्स उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in