Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/u421026095/domains/aajtak24x7.in/public_html/wp-content/plugins/pj-news-ticker/pj-news-ticker.php on line 202
Skip to main content

Aaj Tak24x7

Category: ई-पेपर

धीरेंद्र कुमार सोनकर अपर सिविल जज, जूनियर डिवीजन दुद्धी बने । आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट दुद्धी सोनभद्र।माननीय उच्च न्यायालय ने हाल ही में कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें सिविल जज, जूनियर डिवीजन और फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश शामिल हैं। इन तबादले में धीरेंद्र कुमार सोनकर को सिविल जज, जूनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट), सोनभद्र से अपर सिविल जज, जूनियर डिवीजन, दुद्धी (सोनभद्र) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। धीरेंद्र कुमार सोनकर अब दुद्धी में अपर सिविल जज के रूप में अपनी सेवाएं देंगे और एक-दो दिन में अपना पदभार संभाल लेंगे। इस तबादले के साथ न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव आया है। माननीय उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि श्री धीरेंद्र कुमार सोनकर का तबादला न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने और न्यायालयों की कार्यक्षमता में सुधार करने के उद्देश्य से किया गया है। इस तबादले से न्यायिक प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

मेराज पठान की रिपोर्ट खिवाई के ग्रामीणों ने लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से की शिकायत सरधना तहसील पहुंचे खिवाई गांव के ग्रामीणों और वाईड यूनिटी मानव अधिकार आयोग के पदाधिकारियों ने लेखपाल पर अनियमितता, धांधली और घूसखोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी सरधना के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने शिकायत की है कि उनकी जमीन पर विपक्षी को कब्जा कराने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम के आदेश के बाद भी, लेखपाल कब्जा मुक्ति की कार्यवाही करने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि केवल कागजी कार्यवाही हो रही है, जिससे मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसके परिणामस्वरूप उन्हें लगातार नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि हल्का लेखपाल ने एक रिपोर्ट के माध्यम से ग्रामीणों के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज करा दिया है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार का कोई वाद लंबित नहीं है। डीएम से इस मामले की जांच करने और लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विजयपाल, बलराम, सत्येंद्र, श्रीमती सुमन, श्रीमती सुषमा, डॉक्टर हरिओम, राजकुमार, आदि लोग रहे

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज