📰 जबलपुर में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, CBI अधिकारी बनकर वृद्ध दंपती से 22 लाख की ठगी जबलपुर। सिविल लाइंस स्थित डिफेंस कॉलोनी में साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त अधिकारी प्रकाश पॉल शेजवाल और उनकी पत्नी डोरा शेजवाल को कथित तौर पर अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर दंपती को 6 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और करीब 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। जानकारी के मुताबिक, ठगी का सिलसिला 22 जुलाई से शुरू हुआ और दंपती को करीब 13 दिनों तक अलग-अलग तरीकों से झांसे में रखा गया। साइबर ठगों ने जांच और कार्रवाई का डर दिखाकर दंपती पर दबाव बनाया। बताया जा रहा है कि ठगों के दबाव में आकर दंपती ने 21 लाख रुपये की FD तक तुड़वा दी और अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल करीब 22 लाख रुपये गंवा दिए। घटना सामने आने के बाद साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा संदिग्ध मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जानकारी खंगाली जा रही है। ⚠️ साइबर अलर्ट: कोई भी पुलिस या जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर आपको “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती। ऐसे किसी भी कॉल पर पैसे ट्रांसफर न करें और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। 📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश 📺 AajTakNews24x7 #Jabalpur #JabalpurNews #DigitalArrest #CyberCrime #CyberFraud #CBIFraud #OnlineScam #CyberScam #DigitalArrestScam #22LakhFraud #CyberCrimeNews #JabalpurPolice #MPNews #MadhyaPradesh #FraudAlert #ScamAlert #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #AajTakNews24x7 #NewsUpdate August 12, 2026
हर घर तिरंगा’ के तहत विंढमगंज में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे और जयकारे* August 12, 2026