सखी ग्रुप” ने 101 तुलसी के पौधें वितरित किए*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ *

"

असाध्य बीमारियों से बचाव हेतु रामबाण है तुलसीदल
औरैया –एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” द्वारा आज दिनांक 27 अगस्त 2025 दिन बुधवार को शाम 4 बजे फूलमती मंदिर, औरैया में समिति की सदस्यों द्वारा धार्मिक विचारधारा रखने वाले लोगों, राहगीरों व महिलाओं को 101 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया, तुलसी शाखा “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने पौधा वितरण कार्यक्रम में बताया कि तुलसी शाखा “सखी ग्रुप” द्वारा तुलसी के पौधों का वितरण तथा घर-घर में पौधा पहुंचाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि जिस घर में तुलसी मैया विराजमान होती हैं, वह घर मंदिर का स्वरूप होता हैं, तुलसी 24 घंटे ऑक्सीजन देती है, तुलसी गुणों की खान है, जबकि तुलसी दल का दैनिक उपयोग करने से तमाम असाध्य बीमारियां दूर रहती हैं, “सखी ग्रुप” की सदस्यों द्वारा विगत 4 वर्षों से सार्वजनिक रूप से निःशुल्क वितरण व लोगों के घरों में जाकर अभी तक 3185 तुलसी के पौधे भेंट किए गए, उन्होंने बताया कि घर-घर तुलसी का पौधा पहुंचाने का अभियान अनवरत जारी रहेगा। पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाखा की प्रभारी बबिता गुप्ता, मंगला शुक्ला, सुनीता गुप्ता, रश्मि बिश्नोई, शांती गुप्ता, अनीता पोरवाल, दीक्षा शुक्ला, सीमा कुशवाहा, उषा सोनी, गुड्डन गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अनीता शुक्ला, राधिका अवस्थी आदि सदस्या मौजूद रहीं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes