देवसर में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव
*आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली*
सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा, शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर बाईपास मार्ग से गुजरा संचलन
सिंगरौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवसर उपखंड की ओर से रविवार को शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन के साथ हुई। इसके बाद सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया।
पथ संचलन शिव मंदिर देवसर परिसर से शुरू होकर सहुआर मोड़ और पश्चिम बाईपास मार्ग से गुजरा। इसके बाद वापस शिव मंदिर परिसर पहुंचकर इसका समापन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिंगरौली विभाग के विभाग सहकार्यवाह विनोद जायसवाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
आयोजन में कर्मचारी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी सहित विभिन्न वर्गों के स्वयंसेवक शामिल हुए। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जियावन थाना पुलिस ने सहयोग किया।



