Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त श्री चौधरी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त श्री चौधरी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्दे

ग्वालियर 02 नवम्बर 2026- नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने सोमवार प्रातः शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 7, रैन बसेरा, उरवाई गेट एवं वार्ड क्रमांक 2 के झाड़ू वाला मोहल्ला, सत्यनारायण की टेकरी सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

निगमायुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने सबसे पहले क्षेत्रीय कार्यालय के पास बने रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को देखा तथा साफ सफाई व प्रोपर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय पर कर संग्रहकों से संपत्ति कर वसूली की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष में वार्ड को जो सम्पत्तिकर का जो लक्ष्य निर्धारित किया उसी के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूल करना है अगर लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूली नहीं किया जा जाता है तो कार्यवाही के लिए तैयार हरें। कर संग्रहक  द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसके बाद झाड़ू वाले मोहल्ले में आमजन से मिलकर साफ सफाई के बारे में चर्चा की। आमजन ने पेयजल की समस्या से निगमायुक्त को अवगत कराया। जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारी को पेयजल वसूली के लिए कैम्प लगाने के निर्देश देने के साथ ही समय पर पेयजल सप्लाई के निर्देश दिए। उन्होंने सत्यनारायण टेकरी एवं घोसीपुरा रेलवे स्टेशन रोड पर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा आमजन द्वारा घोसीपुरा कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल ऊंची किए जाने, सौंदर्यीकरण एवं रोड के लिए आग्रह किया। जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारी को अनुमापन करने के निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान उरवाई गेट पर सीवर ओवरफ्लो मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारी को सीवर लाइन डालने के निर्देश दिए तथा सीवर का मिलान करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एबी रोड हर्ष मेडिकल के पीछे सीवर लाइन ओवर फ्लो होने पर सीवर लाइन एवं पेयजल लाइन को मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिए तथा दिवाली से पहले सभी स्ट्रीट लाइटों को सुचारू रूप से चालू करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री चौधरी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर, उपायुक्त श्री उत्तम जखेनिया, कार्यपालन यंत्री श्री शिशिर श्रीवास्तव, श्री पवन शर्मा, श्री रामसेवक शाक्य, सहायक यंत्री श्री रामबाबू दिनकर, श्री अशोक गुप्ता, क्षेत्राधिकारी श्री सत्येन्द्र सोलंकी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय ठाकुर सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना क्र./1765/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in