Skip to main content

Aaj Tak24x7

खेत जोतते समय सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।बभनी थाना क्षेत्र के घघरी ग्राम निवासी एक 52 वर्षीय किसान की मंगलवार की दोपहर खेत में हल जोतते समय सर्पदंश से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे किसान अपने खेत में हल जोत रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके दाहिने पैर में जहरीले सर्प ने काट लिया। हल चलाने में साथ मौजूद साथी को पीड़ित ने पीड़ा होने पर घटना की जानकारी दी। साथी ने परिजनों को खबर दी, लेकिन जहर फैलने के कारण तब तक किसान की हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान कृष्णा नंद सोनी ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।
मृतक के दो विवाहित पुत्रियां और एक विवाहित पुत्र हैं।
आज बुधवार को मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
परिजनों व गांव में इस दुखद घटना के बाद शोक की लहर व्याप्त है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7