Skip to main content

Aaj Tak24x7

बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया*

*बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया*

*सदियों पुरानी परंपरा के अनुरूप सिंधिया राजवंश के प्रतिनिधि के रूप में शाही सवारी में हुए शामिल*

*सिंधिया राजवंश ने की थी बाबा महाकाल ज्योतिर्लिंग की पुनः स्थापना*

उज्जैन। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वे सिंधिया राजवंश के प्रतिनिधि के रूप में शाही सवारी में शामिल हुए और बाबा महाकाल से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

*500 वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन*

भाद्रपद माह के दूसरे सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की शाही सवारी की परंपरा 500 वर्षों से अधिक पुरानी मानी जाती है। इस परंपरा के समय से ही सिंधिया राजवंश के मुखिया एवं परिवार के सदस्य बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होते आए हैं। महाकाल मंदिर के पुजारी एवं सिंधिया राजवंश आज भी इस परंपरा को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं।

*सिंधिया राजवंश का बाबा महाकाल से ऐतिहासिक संबंध*

इतिहास के अनुसार, सन 1235 में महाकालेश्वर मंदिर को दिल्ली के सुल्तान इल्तुतमिश द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद बाबा महाकाल ज्योतिर्लिंग को आक्रांताओं से सुरक्षित रखने के लिए लंबे समय तक सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। वर्ष 1732 में श्रीमंत राणोजी राव सिंधिया ने उज्जैन में अपना शासन स्थापित करने के बाद बाबा महाकाल ज्योतिर्लिंग की पुनः स्थापना करवाई और महाकाल मंदिर का पुनर्निर्माण कराया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in