Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुराने जेपी चौक पुल पर घबराई मिलीं दो बुजुर्ग माताएं,पं.अर्पण दुबे की मदद से परिजनों से मिलाया.

पुराने जेपी चौक पुल पर घबराई मिलीं दो बुजुर्ग माताएं,पं.अर्पण दुबे की मदद से परिजनों से मिलाया

 

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7..

 

ओंकारेश्वर। पुराने पुल पर दो बुजुर्ग महिलाएं अपने साथ आए लोगों से बिछड़ जाने के कारण काफी असहज और घबराई हुई अवस्था में मिलीं। उनकी स्थिति को देखते हुए समाजसेवी पं. अर्पण दुबे ने तत्काल उनकी मदद की और उनके परिजनों की तलाश शुरू की।

 

बुजुर्ग महिलाओं ने अपना नाम कृष्णा बाई (72 वर्ष) एवं राघो बाई (85 वर्ष) बताया। दोनों महिलाएं लुहारा, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश की निवासी हैं।

 

पं.अर्पण दुबे के प्रयासों से दोनों बुजुर्ग माताओं के परिजनों से संपर्क हो सका और उन्हें सुरक्षित उनके परिवार से मिलवाया गया। लंबे समय बाद अपने परिवार के नाती से मिलकर दोनों बुजुर्ग महिलाएं भावुक हो गईं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

 

परिजनों ने दोनों बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित मिलाने में सहयोग करने के लिए पं.दुबे का आभार व्यक्त किया।

 

मानवता की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि जरूरत के समय किसी की मदद के लिए बढ़ाया गया हाथ परिवार के लिए अमूल्य खुशी लेकर आता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7