Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ मध्यप्रदेश’ अवार्ड मिलने पर महापौर ने दी शहरवासियों को बधाई

ग्वालियर को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ मध्यप्रदेश’ अवार्ड मिलने पर महापौर ने दी शहरवासियों को बधा

 

महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार बोलीं – यह सम्मान पूरे ग्वालियर का, शहरवासियों और सफाई मित्रों की मेहनत का परिणाम

 

ग्वालियर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ मध्यप्रदेश’ का प्रतिष्ठित अवार्ड मिलने पर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने समस्त शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि ग्वालियर के लिए यह अत्यंत गौरव और खुशी का अवसर है। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे शहर की सामूहिक मेहनत, नागरिकों की जागरूकता, सफाई मित्रों के समर्पण और नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। शहरवासियों के सहयोग और सहभागिता से ही ग्वालियर को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता की इस उपलब्धि को बनाए रखने में अपना निरंतर योगदान दें और ग्वालियर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लें।

महापौर ने इस उपलब्धि के लिए नगर निगम के सभी सफाई मित्रों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

0
0