Skip to main content

Aaj Tak24x7

मलिया नदी तट पर सजेगा आस्था का महाकुंभ, श्री मालेश्वर महादेव धाम में छठ महापर्व की भव्य तैयारी*

*मलिया नदी तट पर सजेगा आस्था का महाकुंभ, श्री मालेश्वर महादेव धाम में छठ महापर्व की भव्य तैयारी

 

*आज तक 24×7 News, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

 

*विंढमगंज, सोनभद्र।* विकास खंड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मलिया नदी के पावन तट पर बसे श्री मालेश्वर महादेव धाम के संरक्षण में इस बार छठ महापर्व का आयोजन भव्य और ऐतिहासिक रूप में किया जाएगा। महापर्व को लेकर इन दिनों पूरे क्षेत्र में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

 

छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाने के लिए समिति के कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। घाट की साफ-सफाई, साज-सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था को लेकर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में बजरंग क्लब सोसायटी की ओर से अहम भूमिका निभाई जा रही है।

 

श्री मालेश्वर महादेव धाम समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और उच्च अधिकारियों को महापर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान थाना प्रभारी विंढमगंज, एसडीएम दुद्धी, क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों तथा गणमान्य लोगों को निमंत्रण दिया गया।

 

बजरंग क्लब सोसायटी व श्री मालेश्वर महादेव धाम के पदाधिकारियों ने बताया कि छठ महापर्व पर व्रतियों एवं दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। घाट पर सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे पूरी श्रद्धा के साथ अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य दे सकें।

 

मलिया नदी तट पर इस बार आस्था का महाकुंभ सजने जा रहा है। सूर्य उपासना के इस महापर्व को लेकर पूरे हरनाकछार सहित आसपास के गांवों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

0
0