Skip to main content

Aaj Tak24x7

बभनी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी से टकराई बाइक, युवक की मौत; दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया*

*बभनी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी से टकराई बाइक, युवक की मौत; दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

 

*• घर पहुंचने से पहले ही थम गई जिंदगी, परिवार में मचा कोहराम*

 

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

 

*बभनी (सोनभद्र)।* बभनी थाना क्षेत्र के चौना-बहेराडोल में रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, बहेराडोल निवासी प्रवीण खरवार (35) पुत्र सोना बच्चा धनखोर गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नमामि गंगे विभाग द्वारा निर्मित पानी की टंकी से टकरा गई। हादसे में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बभनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी भेज दिया।

 

प्रवीण की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की दो बेटियां हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in