Skip to main content

Aaj Tak24x7

छठ पूजा समिति जमुना कॉलरी का गठन, लाल बहादुर जायसवाल बने अध्यक्ष

छठ पूजा समिति जमुना कॉलरी का गठन, लाल बहादुर जायसवाल बने अध्यक्ष

 

जमुना-कोतमा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जमुना कॉलरी में छठ पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लाल बहादुर जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर लाल जी, अमित सिंह, सुधीर सिंह एवं मनोज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। रामनुज सिंह सचिव, चण्डीकांत झा सह-सचिव, ललन सिंह कोषाध्यक्ष तथा रुद्र सिंह सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए। वहीं रामअवध सिंह, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य वरिष्ठजनों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग से छठ महापर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in