लोकेशन झांसी
*बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में वृहद विधिक साक्षरता एवं सहायता शिविर का भव्य आयोजन*
*आज तक 24×7 न्यूज़ बलराम पटेल झांसी मंडल प्रभारी*
झांसी के बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय स्थित गांधी सभागार में रविवार को वृहद विधिक साक्षरता एवं सहायता शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति माननीय श्री समित गोपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश कच्छल, अपर जिला जज श्री शरद कुमार चौधरी, जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित कई न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई।
वहीं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को सहायता सामग्री, स्वीकृति पत्र एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।
वहीं कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए।
जिसके चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।



