Skip to main content

Aaj Tak24x7

कुंडम मैं लगाया गया निशुल्क जांच शिविर शिविर में आए हुए 70 आंखों के मरीज जिसमें से 13 लोग निकले मोतियाबिंद केदादा विरेंद्रपुरी जी नेत्र संस्थान देव जी द्वारा सहयोग से लगाया गया एकदिवसीय निशुल्क आंख जांच शिविर

कुंडम तहसील से हुब्बी लाल चक्रवर्ती की रिपोर्ट


सागर आई केयर एंड ऑप्टिकल द्वारा निशुल्क आंखों की जांच का शिविर लगाकर जिसमें देवजी नेत्रालय द्वारा सराहनीय सहयोग रहा जिसमें आंखों की जांच और मोतियाबिंद का ऑपरेशन ब्लड प्रेशर की जांच शुगर की जांच निशुल्क किया गया जिसमे निशुल्क नेत्र जांच शिविर में आए लोग 70 नेत्र रोगियों की जांच एवं उचित परामर्श प्रदान किया गया जिसमें से मोतियाबिंद के 13 मरीज को चयनित कर ऑपरेशन के लिए देवजी नेत्रालय जबलपुर रवाना किया गया इसके साथ ही नेत्र जांच शिविर में आंखों की जांच कर आवश्यकता अनुसार चश्मा का नंबर दिया गया

नेत्र चिकित्सा डॉक्टर द्वारा बताया गया कि एक दिवसीय शिविर में 70 मरीजों की आंखों का निशुल्क जांच कर उचित मार्गदर्शन व परामर्श प्रदान किया गया और 13 मोतियाबिंद के चयनित मरीज को निशुल्क ऑपरेशन के लिए जबलपुर भेजा गया। सागर आई केयर एंड ऑप्टिकल कुंडम के द्वारा बताया कि आंखों की जांच के लिए निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया था और आगे भी किया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7