Skip to main content

Aaj Tak24x7

सनातन हिंदू सनातनी एकतासमर्थन यात्रा–बड़वाह नागेश्वर धाम से कॉलेज तक निका ली जावेगी

मुकेश. शुक्ला आज तक 24 * 7 खरगोन जिले के बड़वाह शहर में 29 नवंबर शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे
बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर परम पूज्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा सकल सनातनी हिंदू समाज को एकता के सूत्र में जोड़ने के लिए एक सनातन हिंदू एकता यात्रा नागेश्वर धाम बड़वाह से निकाली जा रही है।
जिसका उद्देश्य सकल हिंदू समाज से जात-पात, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटा क़र सबको एकता के सूत्र में बांधना है।
आज हम बटे हुए हैं, इसलिए बहुसंख्यक होकर भी हम कमजोर है।
अतः हमें संगठित होना होगा।

पूज्यनीय पंडित जी द्वारा सकल सनातनियों को संगठित करने वाली पदयात्रा रूपी महायज्ञ में हम भी अपने क्षेत्रीय स्तर पर समर्थन यात्रा में सम्मिलित होकर एक छोटी सी आहुति अवश्य डाले।
हम अपने क्षेत्र में ही आयोजित होने वाली इस समर्थन यात्रा में सम्मिलित होकर स्वयं को उस सनातन हिंदू एकता यात्रा में सम्मिलित मान स्वयं को जागृत एवं गौरवान्वित हिंदू होने का परिचय देवें। समस्त सनातनी हिंदू संगठनों ने यात्रा को सफल बनाने की मांग की है यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7