Skip to main content

Aaj Tak24x7

देवास वनमण्डल स्थित खिवनी वण्यजीव अभ्यारण की सीमा में बसे ग्रामों का जंगल एवं वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

लोकेशन- कन्नौद
आज तक 24 × 7
संवाददाता- गणेश जायसवाल देवास
एंकर

देवास वनमण्डल भी ग्रामीणों के रोजगार एवं उनकी आवश्यकता पूर्ण करने में तत्पर्यता से कार्य करता रहा है । इसी क्रम में देवास वनमण्डल द्वारा खिवनी के समीप स्थित ग्रामों के युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन देवास की सहभागिता से दिनांक 29.11.2024 को ईको सेंटर देवास में किया गया। जिसमें रोजगार देने हेतु 08 फर्म ने युवाआूें को रोजगार देने हेतु साक्षात्कार लिये। जिसमें खिवनी के दूर-दराज क्षेत्रों से आये 45 युवाओं ने भाग लिया। वनमण्डलाधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा द्वारा दीप प्रज्जुलित कर रोजगार मेले का शुभांरभ किया गया। श्री प्रदीप द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुये, अपने एवं अपने परिवार के भविष्य को उज्वल बनाने के लिए इस रोजगार मेले का सम्पूर्ण लाभ लेने का आग्रह किया गया। उन्होने दूर-दराज क्षेत्रों में कम रोजगार साधन उपलब्ध होने के कारण एवं गरीब परिवारों के छोटी खेती से होने वाले लाभ की समस्या को युवाओं के सामने रखते हुए, अपने गांव क्षेत्रों से बाहर निकलकर शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार अपनाने का आग्रह किया। श्री विकास माहोरे अधीक्षक खिवनी अभ्यारण्य कन्नौद, द्वारा इस रोजगार मेले से सीमावर्ती ग्रमिणों एवं वन विभाग के साथ विश्वास ओर मजबूत होने के बात कही जिससे जंगल एवं वन्यजीव संरक्षण को बल मिलेगा एवं युवाओ को सही राह पर अग्रसर होने को कहा। देवास इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अमरजीत खानूजा द्वारा विभिन्न इंडस्ट्रीज द्वारा प्रदाय किये जाने वाली नौकरियों का विवरण देते हुये इंडस्ट्रीज द्वारा दिये जाने वाली सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया। उक्त रोजगार मेले में श्री वन परिक्षेत्र अधिकारी देवास राजेन्द्र कुमार सोलंकी, श्री प्रमोद कुमार सास्ता वनपाल, श्री उदयभानंिसह गौतम वनपाल, श्री प्रेमनारायण भिलाला वनरक्षक, श्री कृष्णकांत वर्मा वनरक्षक, श्री कुलदीप निगम, श्री धर्मेन्द्र जाटव वनरक्षक में उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7