Skip to main content

Aaj Tak24x7

कन्नौद – दिनाक 27.11.2024 बुधवार मंदसौर जिला धुघडका निवासी बालुराम जी माली का बैग इन्दौर नवलक्खा में यात्रा के दौरान गुम गया था

: लोकेशन- कन्नौद
आज तक 24 × 7
संवाददाता- गणेश जायसवाल देवास

उसके द्वारा थाना कन्नौद पर बस से उतर कर बताया कि में श्रीधाम बापचा अखण्ड रामायण में जा रहा था, बस स्टैण्ड नवलखा से बस में रखा मेरा बैग गुम गया हैं, उसमे कपडे, रूपये, पूजा सामग्री आदि था. बैंक सबंधी दस्तावेज होने से और अधिक आर्थिक संकट हो गया, थाना पर उपस्थित आरक्षक 628 रोहित गुर्जर द्वारा फरियादी की बात संवेदनशीलता से सुनकर उन्हें पहले अपने गंतव्य स्थल अपनी तरफ से व्यवस्था कर भिजवाया, और बाद में कन्नौद इन्दौर बस पर पूछताछ पतासाजी कर इन्दौर से बैग बरामद कर फरियादी कालुराम माली पिता नंदराम माली उम्र 60 साल निवासी घुघडका जिला मदसौर के सुपुर्द किया गया, फरियादी द्वारा पुलिस के प्रति सतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त्त की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7