

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 बड़वाह नगर में 29 नवंबर को समस्त सनातनी हिंदू संगठन के बैनर तले श्री नागेश्वर धाम मंदिर से बागेश्वर धाम के महंत श्री धीरेंद्र शास्त्री जी के मार्गदर्शन में संपूर्ण प्रदेश घर में सनातनी धर्म को जागृत करने के लिए बड़वाह में विशाल एवं भव्य धार्मिक शोभा यात्रा निकाली जिसमें समस्त सनातनी धर्म के संगठनों ने भाग लिया और एक स्वर में कहा कि एक है तो सेफ है जय जय सियाराम साधु जी सीताराम के जयकारों से संपूर्ण बड़वाह नगरी भगवा में हो गई यात्रा मंदिर से जैसे-जैसे आगे बढ़ते गई हिंदू समुदाय के प्रत्येक वर्ग का कार्य करता उत्साहित दिखलाई पड़ रहा था शोभा यात्रा की अगुआई कर रहे क्षेत्र के संत जनों का अनेक स्थानों पर पुष्पहार से स्वागत कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। शोभा यात्रा के स्वागत को लेकर कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में महात्मा गांधी मार्ग पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश रोकड़िया शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सेवादल के जिला उपाध्यक्ष संतोष मालवीय ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार,नरेंद्र राठौर, एडवोकेट रमेश चंद्र हिरवे, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत पटेल, रवि जैन, किशोर काले, फ्रेजेंट जैन, अनिल कानूनगो, प्रकाश जैन आदि ने हिन्दू और सनातन धर्मावलंबी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। जुलूस के समापन कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय में सामूहिक राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा का पाठ में भी संपन्न हुआ उपस्थित महात्माओं ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए मंच से हिंदू स्वालंबियों को संबोधित भी किया



