Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुख्यमंत्री का पद मिलते ही देवेंद्र फडणवीस ने ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल की भस्म लेकर पुजारी को महाराष्ट्र बुलाया

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 महाराष्ट्र में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य समर्थक दलों की बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे श्री देवेंद्र फडणवीस को पुनः मुख्यमंत्री चुना गया मुख्यमंत्री नाम घोषित होते ही श्री देवेंद्र फडणवीस उज्जैन में बाबा महाकाल के पुजारी को फोन पर सूचना देकर ‘भस्म आरती का प्रसाद” बुलाया*

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री तय होने में भी ”बाबा महाकाल की विशेष कृपा प्रसाद मानते हैं मुख्यमंत्री सूत्रों की मानें तो तमाम अटकलों के बीच आखिर देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मोहर लगते ही फडणवीस ने जहां ”भोले बाबा’महाकाल’ का आभार माना, वहीं उज्जैन में बाबा महाकाल के पुजारी पं. आशीष पुजारी को फोन लगाकर कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसम्बर को होना है जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं… महाराष्ट्र के नव नियुक्त मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुजारी को साथ में बाबा महाकाल की भस्म का प्रसाद भी लाने को कहा है… बताया जा रहा है की श्री फडणवीस ने मुंबई आने-जाने के लिए फ्लाइट का टिकट, आदि की व्यवस्था भी करवा दी है… पंडित आशीष जी आज शाम ही मुंबई के लिए प्लेन से उड़ान भरेंगे . वे अपने साथ प्रसाद, दुपट्टे के साथ रुद्राक्ष की माला भी लेकर जाएंगे..! सुबह महाराष्ट्र पहुंच जाएंगे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7